फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: केबल बॉक्स फटने व पेड़ गिरने से बत्ती रही गुल

Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भीषण गर्मी के चलते ओवरलोड के कारण केबल बक्सा फटने और पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त होने पर कई कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात स्टेडियम कोर्ट के पास ओवरलोड के चलते केबल बॉक्स फट गया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक के पास अचानक बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया।
इससे कोर्ट रोड, गिरीताल रोड, प्रभु विहार, नई बस्ती, मानपुर रोड आदि क्षेत्र आपूर्ति ठप रही मंगलवार सुबह तक मरम्मत कार्य होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। वहीं फ्यूज उड़ने के कारण बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गई है। साथ ही कम क्षमता पर अधिक एसी का प्रयोग होने से लो वोल्टेज की समस्या भी बन गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें