फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: ब्लैक फिल्म वाला दरोगा और हूटर वाला भाजपा नेता धरे, पुलिस ने सिखाया सबक

Thu, 27 Nov 2025 01:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रामपुर बॉर्डर पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक यूपी का दरोगा ब्लैक फिल्म लगी कार चलाते हुए और एक भाजपा नेता दो हूटर लगाकर यातायात नियम तोड़ते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
रुद्रपुर में यूपी पुलिस के दरोगा की कार से ब्लैक फिल्म उतारते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने रामपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तरप्रदेश के एक दरोगा ब्लैक फिल्म लगाकर कार चलाते हुए पकड़े गए जबकि भाजपा नेता दो हूटर लगाकर यातायात नियम तोड़ रहा था। पुलिस ने दोनों कारों से ब्लैक फिल्म व हूटर उतारकर कार्रवाई की। इसके अलावा 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। उत्तरप्रदेश व नेपाल से सटी सीमाओं पर संघन चेकिंग अभियान चल रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। बताया कि मंगलवार देर शाम सीओ प्रशांत कुमार की अगुवाई में टीम ने रामपुर सीमा पर चेकिंग की। इस दौरान एक कार में तलवार मिलने पर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इसी दौरान यूपी पुलिस के एक दरोगा की कार से ब्लैक फिल्म उतरवाई। दरोगा को माफी मांगने पर छोड़ा। एक कार में उत्तरप्रदेश का बीजेपी नेता दो हूटर लगाकर घूम रहा था। उसकी कार से दोनों हूटर उतरवा दिए गए। बताया कि यातायात नियम तोड़ने पर 30 से अधिक वाहन चालकों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें