फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश, दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद

Fri, 12 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घटना को अंजाम देने से पहले ही चोरी की योजना बना रहे बदमाशों को धर दबोचा। उनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चाबी और तीन बाइक बरामद की। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव शहदौरा के समीप कब्रिस्तान मजार के पास कुछ संदिग्ध लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए धर दबोचा। जिनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चार बाइक और अन्य सामान बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों में सितारगंज के सलमान पुत्र नन्हे, जहानाबाद पीलीभीत के शकील पुत्र माजिद अली और पीलीभीत के एहसान पुत्र इश्तयाक शामिल है। फर्त्याल ने बताया कि बदमाशों से बरामद तीनों बाइक बरेली और पीलीभीत से चुराई हुई हैं। बदमाशों के आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए जनपद बरेली और पीलीभीत की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई लाल सिंह बोरा, सिपाही नरेंद्र पाल सिंह, राकेश आजाद, बल्लू गोस्वामी, पुनीत कुमार थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें