फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते दो बदमाश दबोचे

Sun, 24 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
काशीपुर में पुलिस द्वारा दबोचे गए बदमाशों के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने काशीपुर में हुई कई चोरियों में लिप्तता की बात कबूली है। कप्तान ने टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



सीओ जीसी टम्टा ने कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शुक्रवार की रात को मुखबिर ने पुलिस को टांडा उज्जैन रेलवे क्रासिंग के रास्ते में दो बदमाशों के होने की सूचना दी।  कोतवाल ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। आरोपी राहगीर को लूटने की फिराक में थे।

उन्होंने अपना नाम मोहम्मद समूम निवासी बराहुनूद्दीनपुर बिजनौर, रवि निवासी समीप रामलीला ग्राउंड, मोहल्ला गडरिया बिजनौर बताया। दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि बिजनौर थाने में मोहम्मद समूम और रवि के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई प्रहलाद सिंह, नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल सतीश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें