फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 पदों के लिए 24 दावेदारों के नामांकन

Sun, 24 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई है। व्यापार मंडल के 8 पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। महामंत्री पद पर एक प्रत्याशी की उम्र कम होने पर उसका नामांकन पत्र खारिज कर दिया है।  कुछ दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन कर शहर में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन



रामलीला मैदान में शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सेठी, दीपक वर्मा, भोलानाथ डाबर, मो. नईम, राजकुमार वर्मा समेत पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

उपाध्यक्ष के लिए जतिन नरुला, मनीष चावला, पंकज शर्मा, विपिन चौहान चार ने नामांकन भरा है।  महामंत्री के लिए अंशु रस्तोगी, अंकुर गुप्ता, मुकेश चावला, फिरोज अंसारी ने  कोषाध्यक्ष के लिए अंकुश अग्रवाल, हर्षित अरोरा, विशाल रुहेला, प्रचार मंत्री के लिए अंकुर अग्रवाल, मनीष सचदेवा, संगठन मंत्री के लिए बलबीर यादव, नितिन अरोरा ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन



महिला मंत्री के लिए दीपा चौहान, कामिनी गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष के लिए श्वेता गुप्ता, पूनम शर्मा ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन के दौरान महामंत्री पद के दावेदार अंशु रस्तोगी ने दूसरे दावेदार फिरोज अंसारी की उम्र कम बताकर आपत्ति दर्ज कराई। जांच में फिरोज की उम्र 27 वर्ष पाई गई, जबकि दावेदार की उम्र 30 साल निर्धारित है।

जिसके आधार पर फिरोज का पर्चा खारिज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बाकी सभी दावेदारों के पर्चे ठीक पाए गए हैं। रविवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। सात अगस्त को 6457 मतदाता दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस दौरान मुख्य पर्यवेक्षक अश्विनी छाबड़ा, चुनाव अधिकारी मुशर्रफ हुसैन, पंकज टंडन, आकाश गर्ग, हरमिंदर सिंह नीटू थे। दूसरी तरफ प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें