फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूड़ वाला सूअर का बच्चा बना कौतूहल का विषय

Wed, 06 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में एक सुअर ने हाथीनुमा कान और सूड़ वाला बच्चा जन्मा। इसकी खबर लगते ही उसे देखने वालों का तांता लग गया अलबत्ता सूअर के बच्चे ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। परिजनों ने मृत सूअर के बच्चे को वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

बार्ड संख्या आठ बाल्मीकि बस्ती में सूअर पालन करने वाले करन के एक सूअर ने रात्रि में बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बच्चे के हाथीनुमा बड़े-बड़े कान और सूड़ भी थे, जिसे देख वह आश्चर्य में पड़ गए। सुबह होने तक यह बात पूरे मोहल्ले और फिर नगर में फैलती गई अलबत्ता बच्चे ने दम तोड़ दिया था। बावजूद इसके सूड़ वाले सूअर के इस बच्चे को देखने के लिए सुबह से ही भीड़ जमा होने लग गई। परिजनों ने मृत सूअर के बच्चे को खटीमा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी एससी मैंदोला को सौंप दिया। हाथीनुमा कान और सूड़ वाले सूअर के इस बच्चे की नगर में खासी चर्चा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें