फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंदिर पर कब्जे करने वाले को दौड़ाकर पीटा

Mon, 22 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के बिगबाड़ा में मंदिर परिसर मे हंगामा के बाद भजन करते विधायक व लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिगवाड़ा में चंद्रदेव मंदिर पर कब्जा करने के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामे के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा भी बिफर पड़े। उन्होंने कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। बाद में विधायक की मौजूदगी में तय हुआ कि मंदिर में पूर्व की भांति यथास्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि बिगवाड़ा में चंद्रदेव का वर्षों पुराना मंदिर है। मंदिर से चंद्रा भुर्जी समाज की आस्था जुड़ी है। आरोप था कि दो दिन पहले एक व्यक्ति ने वहां ताले डालकर कब्जा कर लिया। जैसे ही विधायक शिव अरोरा को इसकी जानकारी मिली वह रविवार को भुर्जी समाज के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
विधायक के पहुंचते ही भीड़ ने एक व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। हंगामा शांत कराने के बाद लोग विधायक के साथ मंदिर में पहुंचे और दरी बिछाकर हनुमान चालीसा का पाठ और भजन करने लगेे। विधायक ने बताया कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिसका वह सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

भुर्जी समाज ने 30 से 40 साल पहले अपने खून-पसीने की कमाई से एक-एक ईंट जोड़कर मंदिर बनवाया है। बताया कि विधायक निधि से भवन निर्माण व सौंदर्यीकरण करवाया गया है। ऐसे में इनकी आस्था से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विधायक ने फोन पर सीओ सिटी से वार्ता कर नाराजगी जताई। इसके बाद रंपुरा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने मंदिर में पहुंचकर ताला लगाया और चाबी कब्जे में ले ली। न्यायालय में मामला चलने तक चाबी पुलिस के पास रहेगी।
इस मौके पर पार्षद गिरीश पाल, चंद्रसेन चंदा, राजू कोली, बिट्टू शर्मा, राजकुमार कोली, प्रमोद शर्मा, जॉनी भाटिया, सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, राज कोली, महेश कोली, त्रिलोक कोली, सुदामा, किरण विर्क, अरविंद गंगवार, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि मंदिर की जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत करा दिया गया है। ब्यूरो




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें