काशीपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित दिव्यांगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी दयानंद सरस्वती के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
बुधवार को उत्तराखंड मूक बधिर दिव्यांग कल्याण समिति की अगुवाई में दिव्यांग उपजिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने शासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शासन पर दिव्यांगों और मूक बधिरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
बताया कि कई दिव्यांग पेंशन की जानकारी के लिए रुद्रपुर भी गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि शीघ्र पेंशन नहीं मिलने पर उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में जाकिर हुसैन, रामबाबू, यामीन, रघुवीर सिंह, सालिम हुसैन आदि शामिल थे।