फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कक्ष के बाहर बोर्ड हटवाकर अवकाश पर गए पैथोलॉजिस्ट

Mon, 23 Feb 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर अस्पताल में कक्ष के बाहर से हटा बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। चर्म रोग का इलाज करने वाले पैथोलॉजिस्ट कक्ष के बाहर से बोर्ड हटवा कर अवकाश पर चले गए। उन्हें दोबारा बोर्ड नहीं लगाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

करीब आठ माह पूर्व रानीखेत से स्थानांतरित होकर पैथोलॉजिस्ट डॉ. संदीप दीक्षित ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में कार्य भार ग्रहण किया था। कुछ दिन बाद ही वह सीएमएस बन गए थे। वह प्रशासनिक कार्य के साथ पैथोलॉजी लैब में जांच आदि का भी कार्य देख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ के सामने एक कक्ष के बाहर मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कक्ष के बाहर फिजिशियन-एलर्जी विशेषज्ञ का बोर्ड लगवा दिया। जहां वह चर्म रोगियों का इलाज कर रहे थे, जो नियम विरुद्ध बताया गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को लग गई। उनके निर्देश पर वह कक्ष के बाहर से बोर्ड हटवा कर अवकाश चले गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि पैथोलाॅजिस्ट चिकित्सक बोर्ड पर एलर्जी विशेषज्ञ व फिजीशियन नहीं लिखवा सकते हैं। काशीपुर अस्पताल में सीएमएस के बोर्ड लगाने की जानकारी मिली थी। बोर्ड हटवा दिया गया है। दोबारा पुनरावृत्ति नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें