फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लंबे समय से ड्यूटी से नदारद परिचालक को किया बर्खास्त

Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज प्रबंधन ने करीब तीन साल से बगैर अवकाश के नदारद चल रहे परिचालक को बर्खास्त कर दिया है। परिचालक की परिवहन निगम में जमा प्रतिभूति राशि और अन्य देयकों को निगम के पक्ष में जब्त कर दिया गया है। परिचालक लिखित सूचना और टेलीफोनिक सूचना देने के बाद भी कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डिपो में कार्यरत नियमित परिचालक इदरीश अहमद निवासी लाइन नंबर एक, वार्ड नंबर 18, निकट कासबान मस्जिद आजादनगर हल्द्वानी तीन सितंबर 2022 से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने 19 दिसंबर 2022 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उक्त परिचालक तीन सितंबर 2022 से अब तक बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित चल रहा है। इस संबंध में कोई प्रार्थनापत्र भी नहीं दिया गया है।
परिचालक को कार्य पर उपस्थित होने के लिए बीते 29 अप्रैल, नौ मई और दो जून को कार्यालय से पत्र प्रेषित किए गए लेकिन परिचालक न तो कार्य पर उपस्थित हुआ और न इस संबंध में कोई सूचना दी।एजीएम ने आदेश में कहा है कि ऐसी परिस्थिति में उक्त परिचालक को निगम में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। आदेश की प्रति संबंधित परिचालक, उच्चाधिकारियों के साथ ही संबंधित अधिकारी और पटलों को भेजी गई है।
विज्ञापन


एक महीने के भीतर दो परिचालक बर्खास्त
रोडवेज डिपो में एक महीने के भीतर दो परिचालक बर्खास्त हो चुके हैं। सहायक महाप्रबंधक ने बीी 31 मई को करीब 10 महीने से बगैर अवकाश के नदारद एक नियमित परिचालक को बर्खास्त किया था। उक्त परिचालक मनोज जोशी पर 22 जुलाई 2024 से कार्य पर उपस्थित न होने का आरोप था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें