सितारगंज। सहेली के साथ वृंदावन गई किशोरी एक सप्ताह बाद भी घर नहीं लौटी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। अरविंद नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 14 जून को उसी के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ कहीं चली गई।
काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि दोनों वृंदावन गईं हैं। बताया कि 17 जून को 14 वर्षीय किशोरी घर आ गई, लेकिन उनकी पुत्री अब तक घर नहीं पहुंची। परिजनों में खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।