फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सहालग सीजन में यात्रियों की संख्या में इजाफा

Mon, 04 May 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सहालग सीजन आते ही दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज की कमाई में भी इजाफ हो रहा है। वहीं अतिरिक्त बस का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहालग से दिल्ली से पहाड़ और पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली रूट से हटाई गई बसों को भी फिर से लगाया है। काशीपुर डिपो के सीनियर फोरमैन मो. यामीन ने बताया कि इस समय दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है। कुछ समय बाद पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
बता दें कि काशीपुर डिपो से प्रतिदिन 16 रोडवेज की बसें दिल्ली जाती हैं। काशीपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें रामनगर से सवारी लेकर चलती हैं। सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें