फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम बेरोजगारों से ठगी

Thu, 07 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक संस्था बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम पर ठग रही है। आवेदकों से पंजीकरण के नाम पर मोटी रकम ऐठने के बाद किसी संस्थान में नौकरी के लिए भेजा जाता है। लेकिन संस्थान नौकरी देने से इंकार कर देता है। इसी प्रकार के एक मामले में युवकों ने संस्था के कार्यालय में हंगामा किया। आफिस का लैपटॉप उठा कर पुलिस को सौंपा और शिकायत की।
विज्ञापन


बुधवार को मानपुर रोड पर रोजगार दिलाने वाली एक संस्था के कार्यालय पर कुछ युवकों ने हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय चलाने वाला और उसके साथ काम करने वाली लड़की वहां से खिसक गए। युवकों ने हंगामा करने के बाद आफिस से लैपटॉप उठाकर ले आए और पुलिस को सौंप दिया।

जिला रामपुर के तहसील स्वार के रजपुरा गांव निवासी पप्पू पुत्र जगदीश, शनि कुमार पुत्र जब्बर सिंह, रविशंकर पुत्र फूल सिंह, सोनू पुत्र बबली नेे पुलिस को बताया कि संस्था ने उनको रोजगार दिलाने के लिए ढाई हजार रुपया के साथ पंजीकरण के पांच सौ रुपया लिये है।
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के लिए कई महीने चक्कर काटने के बाद उनको एक कारखाने में यह कहकर भेज दिया कि वहां ड्यूटी करो। युवकों ने बताया कि जब वो वहां गए तो कारखाने वाले ने काम देने से साफ इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें