गदरपुर। पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने मंगलवार को वार्ड नंबर दो और तीन में सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जेई और ठेकेदार से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य में कुछ विलंब हुआ है। अब यह कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या गंभीर है। नगरपालिका दो-तीन दिनों में नाला निर्माण कार्य भी शुरू कराएगी। नाला बनने से लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वहां पालिका के जेई सोहन लाल, सभासद प्रतिनिधि इदरीस पाशा, विजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अरुण चौधरी, आकाश कोचर आदि मौजूद रहे। संवाद