फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहुचर्चित अर्पित अग्रवाल मर्डर केस ने फिर पकड़ा तूल, वीडियो वायरल

Tue, 21 Oct 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बहुचर्चित अर्पित अग्रवाल मर्डर केस ने फिर से तूल पकड़ लिया है और भाजपा के पूर्व नेता व उद्योगपति पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए माता व पत्नी ने सीएम से सीबीआई जांच की मांग की है। सोशल मीडिया पर मृतक की पत्नी व माता का वीडियो वायरल होने से मामला सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन

रामनगर रोड चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी राईस मिलर अर्पित अग्रवाल की 17 जून 2014 की रात लगभग पौने दस बजे कुछ दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब वह बाजपुर रोड से घर कार से अकेले जा रहे थे। इस घटना की परिजनों ने जांच की मांग की थी। तब एसआईटी से जांच कराई गई थी।
एसआईटी की रिपोर्ट लगने के बाद यह मामला फाइल कैद होकर रह गया था। इस बीच परिजनों ने कांग्रेस सरकार में सीएम रहे हरीश रावत से सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन जांच नहीं हुई पत्र गायब करा दिया गया। पत्नी व मां ने भाजपा के पूर्व नेता व उद्योगपति अनूप अग्रवाल व उसके साथियों पर हत्या कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

उधर अब एक बार यह मामला दोबारा से चर्चाओं में आ गया है। मृतक अर्पित अग्रवाल की माता पुष्पा अग्रवाल व पत्नी रुपाली अग्रवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उद्योगपति अनूप अग्रवाल व उसके साथियों पर हत्या कराने समेत कई गंभीर आरोप लगा रही हैं।
उनका कहना है कि अर्पित अग्रवाल की मौत के कुछ दिनों बाद अनूप अग्रवाल उनके घर आया था और परिजनों को धमकी दी थी कि तुम्हारे दोनों बेटों और तुम दोनों को खत्म कर दूंगा। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी सारी जमीन अनूप अग्रवाल ने हड़प ली है। रुपाली अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अर्पित अग्रवाल के परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिलने पर पत्नी व मां ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और उनके परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। बताया जाता है अनूप अग्रवाल परिवार सहित लंबे समय से शहर से गायब है। वहीं अनूप अग्रवाल पर लगभग दो साल पहले लोहा व्यापारी प्रतीक अग्रवाल से रंगदारी मांगने का मामला भी चर्चाओं में रहा था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें