बाजपुर। गांव महेशपुरा में घर में करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव महेशपुरा निवासी देवेंद्र सिंह के घर में दीपावली पर्व को लेकर कार्य चल रहा था। इस बीच उसकी 18 वर्षीय बेटी स्वाति को अचानक करंट लग गया। परिवार के लोग बेहोशी की हालत में उसे बाजपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचें जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले आए। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद