फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्मृति स्थल को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का इंतजार

Tue, 10 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित शहीद भगत सिंह स्मृति स्थल पर भगत सिंह की प्रतिमा का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा है। स्मृति स्थल पर प्रतिमा लगाने के लिए जगह बनाई जा चुकी है मगर प्रतिमा कब तक लगाई जाएगी, इसकी तारीख पर संशय बरकरार है। हालांकि विधायक का दावा है कि राजस्थान में तैयार हो रही प्रतिमा जल्द लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में शहीद भगत सिंह स्मृति स्थल है। स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के चलते इसकी दुर्दशा थी। भगत सिंह सेवा समिति की मांग पर विधायक शिव अरोरा ने सौंदर्यीकरण के लिए अपनी निधि से बजट खर्च किया था। 23 मार्च 2023 को पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास भी कर दिया था। पार्क में नई प्रतिमा के लिए संस्कृति विभाग से बजट भी मिल गया था। दो साल बाद भी स्मृति स्थल पर भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है। शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर बना स्मृति स्थल महज सामान्य पार्क की बनकर रह गया है। यहां पर प्रतिमा लगाने की कई बार मांग की जा चुकी है।

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी निधि से 15 और सांसद निधि से 10 लाख रुपये लगाए हैं। राजस्थान से प्रतिमा बनकर आनी है। इसमें चार महीने का वक्त लगता है और करीब ढाई महीने का समय हो चुका है। प्रतिमा लगाने के लिए प्लेटफार्म बन गया है। जैसे ही प्रतिमा बनकर आती है तो उसे ससम्मान वहां पर स्थापित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें