फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल झनकट की शिफ्टिंग का मामला अधर में

Sat, 29 Mar 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल झनकट के भवन के शिफ्टिंग का मामला लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। अस्पताल के भवन की स्थिति अत्यंत जीर्ण शीर्ण होने के कारण इसे राजकीय इंटर कॅालेज झनकट के पुराने भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में सात सितंबर 2024 को मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नौ सितंबर 2024 को अपने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया था लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
चार जनवरी 2025 को निदेशालय के पत्र के तहत मामले की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मौखिक रूप से इंटर कॉलेज के पुराने भवन को अस्पताल के लिए देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल की जर्जर हालत को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इसे किसी अन्य किराये के भवन में स्थानांतरित करने की अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। अस्पताल के डॉ. मनमिंदर पाल सिंह ने बताया कि शासन ने निर्देश दिया है कि ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल को निशुल्क भवन या ग्राम सभा में उपलब्ध किसी राजकीय भवन में स्थानांतरित किया जाए।
यदि ये विकल्प संभव न हो तो शासनादेश के अनुसार उपयुक्त भवन में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें