फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रंगों से सजने लगा बाजार, होली का छाया खुमार

Tue, 17 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार में रौनक है। चारों ओर रंगों की दुकानों से बाजार सज गया है। ग्राहक खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे हैं। करीब 14 दिन पहले ही लोगों पर होली का खुमार छाने लगा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों की दुकानों तक रंग-गुलाल, पिचकारी, अबीर, टोपी, चश्मे और होली से जुड़े सजावटी सामान की भरमार है। वहीं पिछले साल की तुलना में अधिक बिक्री से व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक है। बच्चों काे रंग-बिरंगे कार्टून व भूत वाले मुखौटे लुभा रहे हैं। वहीं युवा अबीर-गुलाल के साथ हर्बल रंगों को सबसे ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं। त्यौहार को देखते हुए कई दुकानदारों ने मठरी, नमकीन और ड्राईफ्रूट के गिफ्ट पैक पर विशेष छूट और पैकेज भी निकाले हैं। रंग व्यापारी मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बार हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की मांग पिछले साल से ज्यादा है। ग्राहक अब त्वचा की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क हैं, इसलिए केमिकल-फ्री रंग खरीद रहे हैं। मिठाई कारोबारी राजीव अग्रवाल का कहना है कि त्योहार के अंतिम दो-तीन दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है, अभी से ऑर्डर मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें