फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी से ठंडक देने वाले उत्पादों का बाजार हुआ गर्म

Wed, 20 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब बाजारों में दिखने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ कूलर, एसी, फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, जूस और आइसक्रीम की बिक्री में भारी तेजी आई है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों से लेकर थोक मंडियों और खुदरा दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। व्यापारियों के अनुसार पिछले दो सप्ताह में गर्मी से जुड़े उत्पादों की बिक्री में 30 से 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों का कहना है कि इस बार सबसे ज्यादा मांग मध्यम श्रेणी के कूलर और इन्वर्टर एसी की देखी जा रही है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रोजाना दर्जनों कूलर और एसी की बिक्री हो रही है। कारोबारी रमेश शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में मई माह के पहले पखवाड़े में करीब तीन से पांच करोड़ रुपये तक का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार हो चुका है। वहीं छोटे खुदरा दुकानदार भी गर्मी से राहत देने वाले उत्पादों की अच्छी बिक्री होने की बात कह रहे हैं।
वहीं, पेय पदार्थ और आइसक्रीम बाजार में भी कारोबार तेज हो गया है। थोक व्यापारियों के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, लस्सी और आइसक्रीम की मांग में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। शहर में प्रतिदिन हजारों लीटर ठंडे पेय की खपत हो रही है। कई दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टॉक मंगाना शुरू कर दिया है। फलों के जूस और गन्ने के रस की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ती है तो कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-
इस बार अप्रैल के मुकाबले मई में कूलर और एसी की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है। खासकर इन्वर्टर एसी और बड़े एयर कूलर की मांग ज्यादा आ रही है। पिछले साल की तुलना में करीब 35 प्रतिशत अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। -राजीव अरोड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
- गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदार लगातार अतिरिक्त सप्लाई मांग रहे हैं। रोजाना हजारों पेटी कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की सप्लाई हो रही है। -फैजल खान, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम थोक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें