फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से बुझ रहे घरों के चिराग : सुभाष

Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर आम आदमी पार्टी बंगाली किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुभाष व्यापारी ने कहा कि आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। दिन दहाड़े हत्याएं, चोरी-डकैती और फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से कई परिवारों के चिराग बुझ चुके हैं। उन्होंने कहा बौर नदी में अवैध खनन की शिकायत पर सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने में की जा रही देरी पर कहा पंचायतों का गठन न होने से विकास प्रभावित हो रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान सुशील भक्त और शकील अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें