प्रकाश सिटी को लेकर फिर से विवाद सामने आया है। हाल ही सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत की गई है। शिकायत पर एसडीएम ने तहसील और सिंचाई विभाग से मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में प्रकाश सिटी के नाम से आवासीय कालोनी का निर्माण किया गया है। आरोप है कि कालोनी के निर्माण में जिस मानचित्र की स्वीकृति ली गई है, उसके अनुरूप भवनों का निर्माण नहीं किया गया है।
साथ ही सरकारी जमीन चकरोड और सिंचाई विभाग के नाले को पाट कर काफी बड़े भू-भाग को कालोनी में मिला लिया गया।
इसकी अब शिकायत होने पर उपजिलाधिकारी पीएस राणा ने तहसील और सिंचाई विभाग से यथास्थिति की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि प्रकाश सिटी में जमीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं।