काशीपुर। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद् की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 15 मई तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
नए सत्र में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी के लिए परिषद् की ओर से वेबसाइट पर जनवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए थे। इस दौरान दसवीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है लेकिन अब भी बहुत से विद्यार्थी आवेदन से छूट गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विभाग ने तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है। इच्छुक छात्र वेबसाइट www.ubter.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी।
परीक्षा उत्तीर्ण छात्र की चयनित संस्थान में काउंसलिंग होगी। इसके बाद ब्रांच आवंटित होती हैं। परीक्षा छूटने पर छात्र को 10वीं और 12वीं में प्रतिशत के आधार पर सीधा प्रवेश भी दिया जाता है।
राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि संस्थान में फार्मेसी, इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रीकल्स, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियर, आईटी, कृषि, केमिकल, केमिकल टेक्नोलॉजी पेंट ब्रांच संचालित होती है। पंजीकरण की प्रक्रिया जनवरी से चल रही है। विस्तारित कर 15 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसकी जून में परीक्षा प्रस्तावित है।