फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन हमारी, चक हमारे, पर कागजात हमसे दूर

Sat, 21 Nov 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर के बैतवाला गांव में चकबंदी पूर्ण हो गई है। धारा 52 का गजट भी हो गया है। कागजों में किसानों को नया चक मिल गया है, लेकिन हकीकत में जमीन का कागज किसान की पहुंच से दूर है। किसानों का कहना है कि जमीन हमारी, चक भी हमारे लेकिन कागज अब तक नहीं मिले हैं। खसरा-खतौनी के अभाव में काश्तकारों के जरूरी काम रुके हुए हैं।
विज्ञापन

बैतवाला में चकबंदी की प्रक्रिया वर्ष 1990 में शुरू की गई थी। तब सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। चकबंदी पूर्ण होते-होते पांच सदस्यों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर चकबंदी की प्रक्रिया ठीक ढंग से नहीं अपनाई गई।

अनियमितता की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त दीपक रावत ने दो कानूनगो को अभिलेखीय त्रुटियों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और धारा 52 का गजट होने के बाद पूरा रिकॉर्ड जिला मुख्यालय में जमा हो गया।
विज्ञापन

वहीं काशीपुर तहसील में पिछले तीन माह से खतौनियों के अमल दरामद का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों को खतौनियां नहीं मिल पा रही हैं जिससे उनकी फार्मर आईडी नहीं बन रही है। खाद-बीज, किसान निधि, धान तौल समेत कई काम अटके हुए हैं।

क्या कहते हैं किसान
- जमीन हमारी है, चक हमारा है, पर कागज हमारे हाथ में नहीं है। तहसील जाते हैं तो कहते हैं अमल दरामद चल रहा है। तीन महीने हो गए, अभी तक हमारी खतौनी नहीं चढ़ी है। - मुस्तफा मलिक, ग्रामीण

- पहले पुराना खसरा था, उसी से खाद-बीज, किसान निधि का काम चल जाता था। अब गजट के बाद पुराना खसरा बेकार हो गया। नया खसरा मिला नहीं। अब बताओ, खेत का काम देखें या तहसील के चक्कर काटें। - बाबू हुसैन, ग्रामीण
- खेत का धान कटा पड़ा है। तौल केंद्र वाले खतौनी मांग रहे हैं। खाद-बीज के लिए सोसायटी में खतौनी और फार्मर आईडी मांग रहे हैं। गांव के हर खातेदार की यही कहानी है। किसान निधि के लिए भी भटक रहे हैं। - सुरेंद्र सिंह बाजवा, ग्रामीण

कोट -
धारा 52 के बाद ग्राम बैतवाला का रिकॉर्ड मिल चुका है। छोटा गांव होने के कारण यहां अपेक्षाकृत खाते कम हैं। अमल दरामद के बाद जल्द ही तहसील से खतौनियां मिलने लगेंगी। - पंकज चंदोला, तहसीलदार, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें