फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकान पर कार्य करते मिले किशोर को साथ ले गई श्रम विभाग की टीम

Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से शुक्रवार को बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान रामपुर रोड पर ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर 15 वर्षीय किशोर कार्य करता मिला।
विज्ञापन

इस पर टीम अपने साथ किशोर, उसके माता-पिता और दुकानदार को रुद्रपुर ले गई। अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमसी बेलवाल, चाइल्ड हेल्पलाइन वर्कर पूजा सरकार, आईएसडी एनजीओ की मीरा ने नगर क्षेत्र की दुकानों पर जाकर बाल श्रमिकों की पड़ताल की। इस दौरान रामपुर रोड स्थित ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर एक किशोर कार्य पाया गया। इस पर श्रम विभाग ने दुकानदार को हिदायत दी।
टीम किशोर, उसके माता-पिता और दुकानदार को कोतवाली लेकर पहुंची। उसके बाद टीम काउंसलिंग के लिए उन्हें रुद्रपुर ले गई। बाल श्रम करते मिला किशोर बाजपुर गांव का बताया गया है। टीम ने नगर की अन्य कई दुकानों पर भी छापा मारा, लेकिन दुकानों पर बाल श्रमिक नहीं मिला। टीम में रहीस अहमद, गोविंद सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें