फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या

Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
ASP at Spot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 बगवाड़ा-फुलसुंगी मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक का सिर ईंट से बुरी तरह से कुचला गया था। इतना ही नहीं युवक की एक आंख भी फोड़ी गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुट गई है।
 शनिवार तड़के बगवाड़ा-फुलसुंगा मार्ग पर शव बरामद हुआ। सड़क किनारे बिखरे पड़े खून को देखकर आशंका जताई जा रही है बीच सड़क पर ही युवक के सिर पर ईट से प्रहार किया गया होगा, जिसके बाद शव को खेत में फेंका गया है। खेत में भी खून बिखरा हुआ है। इस बीच लोगों ने हादसे की सूचना पुुलिस को दी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार भट्ट मय दल-बल के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की तलाशी ली लेकिन उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। युवक के दाहिने हाथ पर पीकेजी लिखा हुआ है जिसे पुलिस सुलझाने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना से आसपास के थाना-चौकियों को भी अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने मृतक के खून से सने कपड़ों के साथ ही हत्या में प्रयुक्त ईंट को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


कहीं बाहर से लाकर तो नहीं की हत्या
रुद्रपुर। बगवाड़ा-फुलसुंगी मार्ग रात में पूरी तरह से सुनसान रहता है। इतना ही नहीं जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया है वहां से बसासत भी काफी दूर है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं युवक को कहीं बाहर से लाकर यहां पर तो हत्या नहीं की गई। इलाका सुनसान होने की जानकारी हत्यारों को पहले से ही रही होगी, यही कारण रहा कि युवक को इसी स्थान पर बेरहमी से मार दिया गया।

प्रेम-प्रसंग और शराब का अवैध कारोबार भी हो सकता है कारण
रुद्रपुर। युवक की जिस तरह से बेरहमी से हत्या की गई है उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस की मानें तो युवक की शिनाख्त मिटाने के लिए ही उसका सिर कुचलने का प्रयास किया गया होगा। इसके अलावा पुलिस क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार को भी केंद्र में लेकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

देर रात लोगों ने बाइकें दौड़ने की आवाज भी सुनी थी
रुद्रपुर। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में अमूमन यह स्थान सुनसान ही रहता है। एकांत इलाका होने के कारण रात में वाहनों की आवाजाही भी नहीं रहती है। लेकिन शुक्रवार और शनिवार की रात उन्होंने तेज गति से दौड़ रही बाइकों की आवाज सुनी थी। ग्रामीणों की मानें तो बाइकों की संख्या दो या तीन के आसपास हो सकती है, लेकिन जिस स्थान पर हत्या हुई है वहां पर पहियों के निशान नहीं पा गए हैं।
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी फुटेज खोल सकती है राज
रुद्रपुर। बगवाड़ा-फुलसुंगा मार्ग में प्रवेश करते ही एक व्यक्ति ने अपने आवास पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया हुआ है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर पूरी रोशनी है। बताया जाता है कि शुक्रवार-शनिवार की देर रात बाइक सवार इसी मार्ग से होकर गुजरे हैं। ऐसे में हत्या की गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज मददगार साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें