रुद्रपुर। किच्छा बाईपास पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी आम जनता और रोडवेज बसों के लिए मुसीबत बन गई है। बस अड्डे के मुख्य गेट पर सवारियों के लालच में सड़क के बीचों-बीच खड़े ई-रिक्शे भारी जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने रामलीला मैदान के पास पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था की है, लेकिन चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने से अव्यवस्था और बढ़ गई है। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि यातायात में बाधा डालने वाले ई-रिक्शों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है और आने वाले दिनों में इस पर और सख्ती बरती जाएगी।