फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा झारखंडेश्वर मंदिर

Wed, 12 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को झाड़ी स्थित झारखंडेश्वर शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गौमुख और हरिद्वार से ंपवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने अलसुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया। कांवड़ियों के साथ पूर्व विधायक नारायण पाल भी झारखंडेश्वर मंदिर पहुंचे और शिवभक्तों के साथ भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया।
उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कांवड़ियों का मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें