फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रियों को ईटीपी लगाने के दिए निर्देश

Fri, 11 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड टीम ने सिडकुल की फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर फैक्ट्री प्रबंधकों को ईटीपी लगाने के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कहा कि ईटीपी (इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) लगने से फैक्ट्रियां खुद भी पानी ट्रीट कर पाएंगी। टीम ने बताया कि जिंदल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी दी गई है।
विज्ञापन

  बृहस्पतिवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सोनपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने सिडकुल स्थित जिंदल कंपनी का सीईटीपी (कॉमन इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट), गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लिमिटेड, बालाजी एक्शन कंपनी, पारले बिस्किट्स, हेज इंडिया आदि कंपनियों का निरीक्षण किया और फैक्ट्रियों से पानी के सैंपल भी लिए। जिनकी पीसीबी द्वारा सैंपलों की जांच कराई जाएगी। सोनपाल ने बताया कि फैक्ट्रियों में ईटीपी लगाने के लिए प्रबंधकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में गुजरात अंबुजा व बालाजी एक्शन कंपनी द्वारा सबसे अधिक पानी नालों में छोड़ना सामने आया है। जिन्हें विशेष तौर पर जल्द प्लांट चालू करने को कहा है। अगर, फैक्ट्रियां ईटीपी प्लांट चालू नहीं करती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
  बताया कि जिंदल को प्लांट ठीक कर दुबारा सीओटी आवेदन करने के लिए समय दिया गया था। लेकिन, जिंदल ने प्लांट ठीक नहीं कराया। जिससे फैक्ट्रियों के सामने पानी ट्रीट की परेशान आ खड़ी हुई है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को जिंदल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा गया है। इस मौके पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश कंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें