फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की धड़कने तेज

Wed, 12 Feb 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा में इन दिनों संगठन के चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सबसे पहले मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है। सूची जारी न होने से मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में भाजपा के 32 मंडल हैं। इसमें काशीपुर में 15 और रुद्रपुर में 17 मंडल शामिल हैं। जसपुर के महुआडाबरा, भरतपुर-मेधावाला और नगर मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है। इन सभी मंडलों पर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया एक सप्ताह से चल रही है। रायशुमारी के बाद मंडल अध्यक्ष का पैनल तैयार कर के हाईकमान को भेजा जाना है। वहां से मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होनी है।
सूत्रों के अनुसार 22 से 25 फरवरी तक सूची जारी हो सकती है। इससे पहले दावेदारों की धड़कनें बढ़ती जा रही है। सूत्रों की माने तो जनपद में मंडल अध्यक्ष में काफी फेरबदल होने की संभावना है। जबकि पिछले कुछ मंडल अध्यक्ष रिपीट भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें