फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाई ओवर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मांगी डीपीआर

Thu, 24 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि निगम बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी परवाह नहीं कर रहे हैं। जिससे काशीपुर का विकास अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अपने कार्यालय में बुलाई पत्रकार वार्ता में विधायक चीमा ने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्य करने की रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बोर्ड में पारित प्रस्ताव को लागू करना एमएनए की जिम्मेदारी होती है। लेकिन किसी भी पारित प्रस्ताव का क्रियान्वयन नहीं हो पाना बोर्ड का निरादर है। चीमा ने कहा कि देहरादून में राजधानी होने के चलते विभिन्न कार्यालय खुले थे। लेकिन प्रदेश सरकार इन कार्यालयों को अन्यत्र स्थानों पर स्थानांतरित कर जनता की सुविधा को खत्म कर रही है। कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून औरद नैनीताल में रहती है। यहां से अगर विभिन्न विभागीय कार्यालयों को पर्वतीय क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया तो यह कांटे बोए जाने के बराबर होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने काशीपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने के लिए ब्रिज कंस्टेंट ऑफ टीसीएस देहरादून को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें