फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार परिवार के साथ है : शिव अरोरा

विज्ञापन
रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा मृतक के पिता तेजा सिंह के साथ।  संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम पैगा निवासी मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पहुंचकर परिजनों से पुलिस-प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई के संबंध में चर्चा की। परिजनों ने बताया उन पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाए।
विज्ञापन

वहीं, विधायक अरोरा ने सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले को बहुत ही गंभीर बताते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।
उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जांच के लिए आईजी नीलेश भरणे के निर्देश में एसआईटी का गठन किया गया है, जो इस मामले की जांच कर रहे हैं। कहा कि जांच के दौरान पुलिस विभाग में जो भी अधिकारी दोषी हैं और उनकी भूमिका संदिग्ध है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन 26 लोगों को इस मामले में नामजद किया गया।
विज्ञापन

उनके खिलाफ भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। विधायक अरोरा ने कहा कि राजनीति नहीं होना चाहिए बल्कि पक्ष व विपक्ष को इस घटनाक्रम में साथ खड़े होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें