फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार : प्रमोद

Wed, 02 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सहकारी संघ अध्यक्ष और किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका विरोध किया जाना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए ग्राम स्तर तक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


मलेरिया रोड स्थित केस्टल पार्क में मंगलवार को किसान सम्मेलन हुआ। जिसमें सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को आपदा फसल मुआवजा भी नहीं दिया।

उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने 45 में से 22 योजनाएं बंद कर दी हैं। पहले राज्य को केंद्र पोषित योजनाओं में 90 प्रतिशत धन मिलता था और मात्र 10 प्रतिशत राज्य सरकार लगाती थी, लेकिन अब 50 प्रतिशत धन दिया जा रहा है। डा. नरेंद्र खत्री, डीके जोशी ने संचालन किया।

दर्जामंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, आवास विकास परिषद अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, किसान रघुवीर सिंह रंधावा, महेंद्र जीत सिंह राणा, हाजी डा. शमी ने धान का समर्थन मूल्य घोषित करने, गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


वहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, बल्देव सिंहाली, नवदीप कंग, विजय भुड्डी, मुक्ता सिंह, समीर पाठक, केसर राम आर्य, डोरीलाल सागर, अमीर अहमद, जीत सिंह, मंगल खां, रवि बंसल, सत्यवान, दर्शन गोयल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें