फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बालिकाओं ने उत्साह के साथ किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत बराखेड़ा की बालिका वर्ग (8 से 14 वर्ष) की चयन प्रतियोगिता बुधवार को सकैनिया स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया गया। विभिन्न परीक्षणों के आधार पर खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन किया गया। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार, 23 जुलाई को 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी सुबह आठ बजे से 10 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और प्रधानाध्यापक से प्रमाणित ऑफलाइन आवेदन पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ब्लॉक खेल समन्वयक मिनती विश्वास, लता सैनी, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश उप्रेती, राम छाबड़ा, अर्चना, राजेश विश्वास, बृजेश दुबे, नरेश शास्त्री और स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर के कोच रघुवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें