बाजपुर। रेलवे क्रॉसिंग से मलेरिया मोड़ तक सड़क पर गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन इन गड्ढों में गिरकर दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बुधवार को गड्ढे से उछलकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी निवासी अरुण कुमार बाइक से आ रहा था कि गड्ढे में फिसलकर गिर गया जिससे उसके गंभीर चोट आई हैं। नागरिकों ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को ठीक कराने की मांग की है। संवाद