रुद्रपुर। दिनेशपुर रोड पर छतरपुर के पास रेलवे फाटक लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोग तड़के से देर रात तक फाटक बंद होने के साथ ही मालवाहक वाहनों की मनमर्जी से भी परेशान हैं। रेल गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
रेलवे फाटक पर लोनिवि की ओर से ओवर ब्रिज प्रस्तावित है। हर रोज देर शाम अशोक लीलेंड कंपनी से रेलवे फाटक तक मालवाहक वाहन सड़क को घेर कर खड़े हो जाते हैं।
लोनिवि के ईई ओपी सिंह का कहना है कि छतरपुर में रेलवे ओवर ब्रिज का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या ने कहा है कि मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।