फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हवा में चार चक्कर लगाकर बैरंग दिल्ली लौटी पहली फ्लाइट

Mon, 29 Dec 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। दिल्ली से रविवार दोपहर में इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324 अपने तय समय 1:05 बजे पंतनगर पहुंची लेकिन कम दृश्यता के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। उसने दृश्यता बढ़ने की प्रतीक्षा में एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चार चक्कर लगाए और वापस दिल्ली लौट गई। इसमें दिल्ली से पंतनगर आने वाले यात्रियों की संख्या 78 थी जबकि पंतनगर से दिल्ली जाने वालों की संख्या 76 थी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद भी कोहरा नहीं छंटा और धीरे-धीरे दृश्यता घटती चली गई। इसके बाद दिल्ली से 3:00 बजे चलकर 4:05 बजे पंतनगर पहुंचने वाली उड़ान संख्या 6ई-7156 और वापसी में उड़ान संख्या 6ई-7324 के रूप में दिल्ली लौटने वाली उड़ान को भी रद्द कर दिया गया। इस उड़ान में क्रमशः 73 और 70 यात्रियों ने टिकट बुक कराई थी जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रविवार को पहली फ्लाइट के पंतनगर पहुंचने पर दृश्यता कम हो गई, इसलिए उतरने की अनुमति नहीं दी गई और वह हवा में ही चक्कर लगाकर दिल्ली लौट गई। इसके बाद कम दृश्यता के कारण दूसरी उड़ान को भी संचालन की अनुमति नहीं दी गई। बताया कि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को किराया वापसी या सड़क मार्ग से यात्रा का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें