फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की फाइल काट रही चक्कर

Sat, 27 Jun 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल परिसर में प्रस्तावित नए मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने की उम्मीद धूमिल हो रही है। करीब एक साल पूर्व भेजा गया प्रस्ताव शासन में धूल फांक रहा है। अब सुगबुगाहट चल रही है कि केंद्र से मिले करीब 64 करोड़ का बजट भी वापस हो गया है। कार्यदायी संस्था ने करीब 69 लाख का प्रस्ताव दोबारा तैयार कर मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

30 सितंबर 2023 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ की भारी कमी, ट्राॅमा सेंटर का क्षेत्रवासियों को लाभ नहीं मिलना समस्या मानकर उन्होंने अस्पताल में 200 बेड का मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की घोषणा थी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के तत्कालीन सीएमओ को निर्देश दिए थे। 64 करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार से जारी भी हो गया था।
कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम हल्द्वानी को जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने 200 बेड के अस्पताल निर्माण के लिए करीब 112 करोड़ का प्रस्ताव रखा था। लंबे समय से विभागों के बीच प्रस्ताव की फाइल घूमती रही। अंत में स्वीकृति नहीं मिलने पर केंद्र से मिले बजट में ही अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अक्तूबर 2025 को कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम ऊधमसिंह ने 69 करोड़ में 105 बेड का ही अस्पताल का प्रस्ताव तैयार फाइल शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन

कोट
एनएचएम के माध्यम से मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए करीब 64 करोड़ प्राप्त हुए थे। इसके प्रस्ताव की फाइल दो बार मुख्यालय भेजी गई है। अभी अस्पताल के संंबंध में कोई अपडेट नहीं मिली है। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें