फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: बसासत में घुस आई मादा तेंदुआ, कुत्ते को किया घायल

Wed, 06 May 2020 04:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जसपुर खुर्द में कुंडेश्वरी रोड पर विशालनगर कॉलोनी में किला निवासी नीरज व उसके भाई रामस्वरूप का परिवार प्रभाकर सारस्वत के बाग में सपरिवार रहता है। इस बाग के आसपास घनी बसासत है। मंगलवार की रात नीरज ने बाग में मादा तेंदुआ देखी। उसके साथ दो बच्चे भी थे।

विज्ञापन


उसके शोर करने पर पड़ोसियों ने कनस्तर बजाये। शोर होने पर तेंदुआ और बच्चे द्रोणासागर टीले पर चले गए। रात करीब एक बजे तेंदुए ने नीरज के कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

तेंदुए ने फतिमा की बकरियों पर भी हमले का प्रयास किया। पार्षद संघ अध्यक्ष अनिल कुमार ने मामले की सूचना वन विभाग के रेंजर को दी। पास में सब्जी उगाने वाले बलराम का कहना है कि इससे पूर्व तेंदुआ मालवा फ़ार्म में भी देखा गया है। अभी उक्त मादा के द्रोणासागर टीले पर होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें