फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक डॉक्टर के भरोसे पूरा विभाग, चार महिला चिकित्सक नदारद

Sat, 19 Sep 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। पांच में से मात्र एक महिला चिकित्सक के भरोसे स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग संचालित हो रहा है। कक्ष के बाहर गर्भवतियों ने जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने अस्पताल प्रशासन को भी खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

एलडी राजकीय उप जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग की पोल खुल गई। चार महिला चिकित्सकों के पद कागजों में तो हैं लेकिन मौके पर चारों कक्षों पर ताले लटके मिले। पूरा महिला वार्ड एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। आलम यह था कि सुबह से ही ओपीडी में महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। गर्भवती महिलाएं, बच्चे गोद में लिए माताएं अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं थीं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। परेशान महिलाओं ने ओपीडी के बाहर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की तो जवाब मिला मैडम छुट्टी पर हैं। पर्चा काउंटर के बाहर भी लंबी कतार लगी हुई थी। धूप में खड़े तीमारदार इंतजार करते रहे। कई मरीज वापस लौट गए।
महिलाओं की प्रतिक्रिया-
- अंजली अरोरा ने बताया कि सुबह आठ बजे से आए हुए हैं। दस बजे डॉक्टर आई हैं। चार डॉक्टर गायब हैं। अस्पताल में गर्भवतियों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। चिकित्सकों की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

- मानपुर रोड निवासी रूबी ने बताया कि आठ बजे से आई हूं। लाइन में खड़े हुए पैर जवाब दे गए हैं। चक्कर भी आने लगे हैं। केवल एक ही डॉक्टर ओपीडी कर रही हैं। अस्पताल प्रशासन को एक साथ कैसे छट्टी दे दी है।
- कुंडेश्वरी निवासी अंजली ने बताया कि सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। एक घंटे में पर्चा मिला। ओपीडी के बाहर बहुत लंबी कतार लगी हुई है। यहां तो दोपहर तक भी नंबर नहीं आएगा। वापस घर जा रहे हैं।
- ग्राम जुड़का निवासी प्रमोद ने बताया कि 21 अगस्त का पर्चा बना हुआ है। दो बार अस्पताल आकर वापस लौट चुका हूं। आज तीसरी बार पत्नी को दिखाने आया हूं। एक ही डॉक्टर आई है। यहां कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

गर्भवतियों के इलाज के लिए एक महिला चिकित्सक ओपीडी में बैठती हैं। चार महिला चिकित्सक विभिन्न अवकाश पर हैं।
-डॉ. संदीप दीक्षित, सीएमएस, एलडी राजकीय उप जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें