फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसों का सबब बना बिजली का गला खंभा

Sun, 03 May 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आमजन से गुलजार रहने वाली रतन सिनेमा रोड पर लोहे का गला खंभा हादसे का सबब बना हुआ है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है जबकि इस मार्ग पर दिनभर आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

रतन सिनेमा रोड पर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के पास बीच में एक लोहे का खंभा लगा हुआ है। यह खंभा नीचे से गल चुका है। यह मार्ग दिनभर चलता रहता है। शाम को चाट पकौड़ी के ठेले पर लोगों की अधिक भीड़ रहती है। कई बार अधिकारी-कर्मचारी भी इस मार्ग से निकलते हैं, लेकिन इससे नजर फेर रहे हैं। ऐसे में हादसे की संभावना बनी हुई है।
राहगीरों ने बताया है कि लंबे समय से यह विद्युत पोल तली की तरफ से क्षतिग्रस्त खड़ा है। यह कभी भी गिर सकता है। दिनभर इस मार्ग पर भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। पास में ही विद्यालय, महाविद्यालय, दुकानें एवं आवासीय क्षेत्र है। छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों ने इस जर्जर विद्युत पोल को हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है। जेई अजहर ने बताया कि गले खंभे को दिखाकर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें