फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह पहले बना रपटा पुल का का पूर्वी हिस्सा बहा

Sun, 03 Sep 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
विज्ञापन
किच्छा की गौला नदी में बहा रपटा पुल का पूर्वी हिस्सा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय निर्माण निगम उत्तर प्रदेश की ओर से सिडकुल क्षेत्र में स्वीकृत गौला तट पर बनाया गया रपटा पुल एक सीजन की बरसात भी नहीं झेल पाया। शनिवार रात पुल का पूर्वी छोर पानी के तेज बहाव में बह गया। पानी की तेज लहरें पुल पर बने एक पिलर को भी बहा ले गईं। एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने बताया कि पुल निर्माण में गुणवत्ता की शिकायतें मिली हैं, जिसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। इधर, रात में नदी से जबरदस्त भूकटाव भी हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार रात गौला नदी में बैराज से 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पानी रपटा पुल के ऊपर से बहने लगा। देर रात जलस्तर बढ़ने से रपटा पुल का पूर्वी छोर और एक पिलर बह गया। इसके अलावा किनारों पर करीब आधा एकड़ से अधिक जमीन नदी में समा गई है। भूकटाव के बाद नदी का बहाव पूरब की ओर से होने लग गया है। इधर, पुल का पूर्वी छोर बहने की सूचना पर एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चार महीने पहले ही रपटा पुल तैयार हुआ है। पुल उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने सिडकुल द्वारा जारी धन से बनाया गया है। निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें आई हैं, जिसके चलते पुल निर्माण की जांच सिडकुल की ओर से किए जाने के निर्देश दिए गए है। शिकायत सही पाई जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रशासन ने किसी दुर्घटना से बचाव के लिए गौला नदी की ओर जाने पर लोगों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें