फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा से खुलेगा 2027 में परिवर्तन का दरवाजा : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार को किच्छा पहुंचे। यहां हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किच्छा और सिरौलीकलां से 2027 के परिवर्तन का दरवाजा खुलेगा। सिरौलीकलां को नई नगर पालिका बनाए जाने पर उन्होंने खुशी जताई।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने मतपेटियां बदलकर चुनावी अपहरण किए जाने की कोशिश को बहादुरी से विफल किया है। इसके लिए दोनों बधाई के पात्र हैं, नहीं तो पहले ही दिन एक-दो बक्से बदलकर काउंटिंग पूरी कर दी जाती। सरकार पर हमला बोलते हुए रावत ने कहा कि जनता अपना फैसला सुना चुकी है। सरकार की घबराहट से ही यह साफ है।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में काउंटिंग के लिए 21 दिन का समय मांगना सरकार की नाकामी और हार स्वीकार करने जैसा है। 21 दिन में तो पूरे देश की गिनती हो जाती है किच्छा और सिरौलीकलां की गिनती क्यों नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बुधवार को मतगणना के दिन सभी बूढ़े लोग सहारे के लिए लाठी लेकर पहुंचें और मुस्तैद रहें। अपने वोट की रक्षा करनी है। वोट का अपहरण नहीं होने देना है, चाहे कुछ भी करना पड़े। उन्होंने कहा कि सत्ता के खिलाफ माहौल बनाना, वह भी निकाय चुनाव में कठिन काम है। वहां विधायक तिलक राज बेहड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें