फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीडीओ के कार्यकाल में 14 माह नंबर एक पर रहा जिला

Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के सीडीओ मनीष कुमार चंपावत के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन की तरफ से बृहस्पतिवार की देर शाम सूची जारी की गई। जिले में अपने 16 माह के कार्यकाल में सीडीओ के खाते में कई उपलिब्धयां आईं। इसमें 14 माह से लगातार जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम में नंबर एक की पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में आईएएस मनीष कुमार ने चार फरवरी 2024 को मुख्य विकास अधिकारी का पद संभाला था। यह पद संभालते ही उन्होंने सबसे पहले जहां मनरेगा में प्रतिवर्ष हो रहे अधिक भुगतान पर नकेल कसी। उन्होंने एनआरएलएम पर फोकस किया और कई नवाचार से समूह की महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर तलाशे।
अपने कार्यकाल में करीब 30 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को हासिल किया। अकांक्षी जिले में बेहतरीन कार्य करने के चलते नीति आयोग की तरफ से जिले को कौशल विकास के मद में लगभग तीन करोड़ रुपये की ग्रांट दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें