फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पालिका बोर्ड ने डाॅ. मनु महाजन को किया सम्मानित

Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। उजाला अस्पताल काशीपुर की क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डा. मनु महाजन और उनके परिजनों को नगर पालिका बोर्ड की ओर से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने सभासद बोर्ड के साथ डाॅ. मनु महाजन को राम नाम की पट्टी का और स्मृति चिह्न भेंट किया। उनके पिता डाॅ. आरके महाजन, माता डाॅ. इंदु महाजन और पति डाॅ. अभिषेक दुबे को भी सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने चिकित्सा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे महाजन परिवार के प्रयास की सराहना की। वहां ईओ संजीव मेहरोत्रा, सभासद परमजीत सिंह, सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, रजत कुमार, बृजेश चौधरी, चिंतन अरोरा, अमित ढींगड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें