फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विभाग अब सीधे किसानों के बैंक खाते में करेगा धान खरीद का भुगतान

Tue, 01 Sep 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने सोमवार को अधिकारियों के साथ धान खरीद प्रक्रिया के संबंध में बैठक की। इस दौरान किसानों ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद को लेकर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। अधिकारियों ने किसानों को इस साल किए गए बदलावों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को नई मंडी समिति में आयोजित बैठक में किसानों ने धान खरीद प्रक्रिया को निर्धारित तिथि से सुचारु रूप से शुरू कराने, खरीद की लिमिट बढ़ाने व किसानों को फसल का भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। मंडी सचिव विनोद पलड़िया ने किसानों को इस साल धान खरीद प्रक्रिया में किए गए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की।
बताया कि इस साल आढ़ती केवल किसानों से धान की खरीद करेंगे जबकि भुगतान की व्यवस्था संबंधित विभाग के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में कराई जाएगी। इसके लिए सभी किसान पंजीकरण के समय अपने बैंक खाते सहित आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही रूप से उपलब्ध कराएं। इसके अलावा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए किसानों की फसल की खरीद बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कहा कि किसानों की फसल खरीद में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां एसएमओ विनय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जस्सा सिंह, जरनैल सिंह, जोधा सिंह, राजेश कुमार, शेर सिंह और कुलदीप सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें