फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब की बेटी ने गणतंत्र दिवस परेड में मेडल हासिल किया

Tue, 03 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर की बेटी पूजा पाल ने गणतंत्र दिवस परेड में मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंतनगर के जलकल विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ग में हेल्पर पद पर कार्यरत प्यारे लाल की पुत्री पूजा पाल राजकीय बालिका इंटर कालेज में कामर्स स्ट्रीम से 12वीं की छात्रा है। वह एनसीसी की 1, उत्तराखंड रिमाउंट वेटरनरी कोर स्क्वेड्रन पंतनगर की गतिविधियों में कैडेट के रूप में शामिल रहती है।
विज्ञापन


उसका चयन गणतंत्र दिवस परेड में घुड़सवारी के लिए हुआ था। पूजा बताती है कि जिस घोड़े को लेकर उसे दिल्ली जाना था, वह बीमार पड़ गया। पूजा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने प्रशिक्षण अधिकारियों से कहा कि वह दिल्ली में किसी भी घोड़े को कब्जे में करके घुड़सवारी परेड में अपनी प्रतिभा दिखा सकती है। अपने साहस और प्रशिक्षार्थियों की प्रेरणा पर वह दिल्ली चली गई। दिल्ली में एक से 29 जनवरी तक एनसीसी निदेशालय देहरादून की तरफ से रहते हुए उसने गणतंत्र दिवस परेड के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उसे एनसीसी की दिल्ली यूनिट की तरफ से घुड़सवारी के लिए घोड़ा उपलब्ध कराया गया। पूजा बताती है यह घोड़ा उसके लिए बिल्कुल अजनबी था, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए घोड़े को साध लिया।

हैक्स गर्ल्स वेटरन गेम में उसने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक और मेरिट सर्टिफिकेट हासिल किए। गणतंत्र दिवस परेड में घुड़सवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भी उसे प्रमाण पत्र दिया गया। उसकी रक्षा मंत्री पारिकर, लेफ्टीनेंट जनरल ए चक्रवर्ती और आरएस दहिया से शैक्षिक मुलाकातें भी रहीं। पूजा पंतनगर में वीएस एंक्लेव की टा कालोनी में अपने पिता प्यारे लाल, माता बिंदेश्वरी एवं दो बहनों के साथ एक झोपड़ी में रहती है। उसकी बड़ी बहन आरती बीएससी की और छोटी बहन प्रिया छठी की छात्रा है। सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद गरीब परिवार की पूजा ने बताया कि उसका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। वह दिखाना चाहती है कि लड़कियां लड़कों से किसी भी दशा में कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें