फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: पशुओं पर मंडराया लंपी का खतरा, विभाग अलर्ट, तेजी से फैल रही इस बीमारी का जानें लक्षण

Thu, 15 Sep 2022 04:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।

सार

त्तराखंड में लंपी बीमारी देहरादून व हरिद्वार में दस्तक दे चुकी है। पशुओं को तेज बुखार आता है। पशु चारा खाना व पानी पीना छोड़ देता है। उसके शरीर में गांठें पड़ जाती हैं जो तीन चार दिन में फूट कर छाले बन जाते हैं। पशुओं में यह बीमार राजस्थान में काफी तेजी फैल चुकी है। 
विज्ञापन
एक पशु के लंपी बीमारी का टीका लगाते चिकित्सक। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी और राजस्थान के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून के पशुओं में लंपी बीमारी के लक्षण मिलने के बाद काशीपुर का पशु चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। बचाव के लिए पशुओं को टीके लगाए जा रहे हैं। अब तक 1100 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं। साथ ही छह हजार पशुओं को टीके लगाए जाने का अभियान बुधवार से शुरू हो गया। विभाग ने यह काम एक सप्ताह में पूरा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


गोवंश में यह बीमारी अधिक होती है। इससे पशुओं को तेज बुखार आता है। पशु चारा खाना व पानी पीना छोड़ देता है। उसके शरीर में गांठें पड़ जाती हैं जो तीन चार दिन में फूट कर छाले बन जाते हैं। पशुओं में यह बीमार राजस्थान में काफी तेजी फैल चुकी है। यूपी में भी कई भागों में इसका प्रभाव अधिक है। इधर उत्तराखंड में लंपी बीमारी देहरादून व हरिद्वार में दस्तक दे चुकी है।

पशु चिकित्सा विभाग लंपी से क्षेत्र के पशुओं को बचाने के लिए सक्रिय हो गया है। विभाग ने दो तीन दिन पहले ही काशीपुर क्षेत्र में लंपी बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है और किसानों को लंपी बीमारी के लक्षणों की जानकारी देकर उन्हें सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डाबरकोट में यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन


पशु में बीमारी के लक्षण दिखने पर अस्पताल को तुरंत दें सूचना
पशु चिकित्सालय काशीपुर के प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार दुम्का ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। बुधवार से छह हजार पशुओं को टीके लगाने का अभियान शुरू किया गया है। पशु पालकों से अपील की गई है कि किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखने पर वह तुरंत सरकारी पशु चिकित्सालय में सूचना दें ताकि अन्य पशुओं को संक्रमित होने से बचाया जा सके। डॉ. दुम्का ने बताया कि उत्तराखंड में देहरादून व हरिद्वार में कई स्थानों पर गोवंश में लंपी के लक्ष्ण देखे गए हैं लेकिन जनपद ऊधमसिंह नगर में अभी तक इस बीमारी का कोई केस नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें