एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म कर धमकाने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। एक युवती ने एडीजे रुद्रपुर/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर यूपी के माननगर निवासी सोहन सिंह का उसके घर कई वर्षों से आना-जाना था।
सात वर्ष पूर्व दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान के कारण दोस्ती हो गई। वर्ष 2020 से पहले वह नाबालिग थी। तब युवक ने उसके परिजनों को विश्वास दिलाया कि किशोरी के बालिग होते ही वह उससे शादी कर लेगा। इस पर उसके परिवार वालों ने उसकी दोस्ती पर कोई आपत्ति नहीं की।
ये भी पढ़ें...Dehradun: सीबीआई ने रिश्वत के मामले में कैंट बोर्ड के बाबू को हिरासत में लिया, कई घंटे की पूछताछ
युवती का कहना है कि वह उसे घुमाने के बहाने काशीपुर और हरिद्वार के विभिन्न होटलों में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बालिग होने पर उसे शादी के लिए सोहन से बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में वह दहेज में पच्चीस लाख रुपये मांगने लगा। आरोप है कि 23 जून को सोहन पाल उसके घर आया और उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने लगा। शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।