फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठंडी नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग बनी हादसों का कारण

Fri, 13 Jun 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नगर के मुख्य बाजार से गुजरने वाले एनएच-74 पर बने ठंडी नदी के पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। पुल पर बनाई गई रेलिंग के किनारे दो जगह से ध्वस्त हो गए हैं। इसके चलते कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है। मुख्य बाजार से निकलने वाले एनएच-74 के हिस्से की देखरेख का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के पास है। पुल के आसपास रहने वाले मधुर गाबा, सचिन कुमार और मुकेश पाल आदि दुकानदार राहगीरों और वाहन चालकों को सचेत करते रहते हैं।
विज्ञापन

मिठाई की दुकान चलाने वाले नितिन कुमार बताते हैं कि कई बार दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर नदी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ठंडी नदी के पुल से रोजाना जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के वाहन गुजरते हैं लेकिन ठंडी नदी के पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत कराने की किसी को भी सुध नहीं है।

जेई, पीसी बहुगुणा ने बताया कि विभाग की ओर से शासन को रेलिंग की मरम्मत की कार्य योजना बनाकर भेजी गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी और वाहन चालकों की सुविधा के लिए रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें